Search

 
 
 

बोकारो : किडजी स्कूल बारी कोऑपरेटिव में मना जन्माष्टमी उत्सव

 
Bokaro : बोकारो के बारी कोऑपरेटिव स्थित किड्जी स्कूल में सोमवार को जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया. बाल कृष्ण बने स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने उत्सव में उत्साह के साथ भाग लिया. बच्चे राधा-कृष्ण की पोशाक में झूमते-गाते नजर आए. श्री कृष्ण के बाल स्वरूप में बच्चों ने झूले का खूब आनंद लिया. वहीं, राधा बनी बच्चियों ने सभी को मोहित किया. स्टेज पर बच्चों ने रासलीला डांस प्रस्तुत किया. माखन चोर नंदकिशोर की झांकी आकर्षण का केंद्र रही. प्रिंसिपल रंजना सिंह ने बच्चों के अभिभावकों के सहयोग की सराहना की. आयोजन में पैरेंट रिलेशनशिप नमिता के साथ टीचर संगीता, उषा, आरजू, वंदना, सुगंधा, तुलसी, प्रीति, स्नेहा, अपर्णा सहित अन्य शिक्षिकाओं का सहयोग रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही