Search

 
 
 

बोकारो : जारंगडीह पंचायत सचिवालय में बंद रहता है ताला, डिजिटल का सपना तार-तार

 
Kathara (Bokaro) : बेरमो प्रखंड के जारंगडीह उत्तरी पंचायत सचिवालय में अक्सर ताला बंद रहता है. इससे पंचायत क्षेत्र का विकास प्रभावित हो रहा है. वहीं, डिजिटल पंचायत का सपना भी तार-तार हो रहा है. पंचायत सचिवालय में सोमवार की दोपहर 12:40 बजे तक ताला बंद था. इसकी जानकारी बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार को दूरभाष पर दी दी गई. बीडीओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए कहा कि जारंगडीह उत्तरी पंचायत के सचिव पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यों में यदि सुधार नहीं आया, तो उन पर भी कार्रवाई की जायेगी. ग्रामीण ललित रजक ने बताया कि पंचायत सचिवालय हमेशा बंद ही रहता है. केवल विशेष अवसरों पर ही खुलता है. इतना ही नहीं, पंचायत सचिवालय परिसर स्थित प्रज्ञा केंद्र का भी संचालन नहीं हो रहा है. क्षेत्र के लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है. यह भी पढ़ें : कैमूर:">https://lagatar.in/liquor-worth-rs-50-lakh-recovered-from-orange-laden-truck/">कैमूर:

नारंगी लदे ट्रक से 50 लाख की शराब बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही