Search

 
 
 

बोकारो : ज्वेलरी एसोसिएशन ने किया पुलिस कप्तान को सम्मानित

 
Bokaro : बोकारो ज्वेलरी एसोसिएशन के बोकारो चैप्टर से जुड़े सर्राफा व्यवसायियों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिला अध्यक्ष आलोक रस्तोगी की अध्यक्षता में बोकारो पुलिस कप्तान एसपी चंदन कुमार झा से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया. साथ ही बोकारो में बतौर एसपी उनके किए गए कार्यों की सराहना की. आलोक रस्तोगी ने कहा कि चंदन झा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की टीम बेहतर कार्य कर रही है. एसपी चंदन कुमार झा ने कहा कि छिटपुट घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो हम पूरी तरह प्रयास करते हैं कि घटना घटित ना हो. इसके लिए हमारे जवान दिन-रात प्रयासरत हैं. व्यवसायियों ने एसपी से दुकानों पर पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल के में गौरव रस्तोगी, सुबोध कुमार गुप्ता, शिबू सरकार, संजय सोनी, सूरज जाधव, संजय रस्तोगी, सुभाष चंद्र मोती, सुनील रोहतास, सुधीर गुप्ता व अन्य शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bermo-mla-anoop-singh-laid-the-foundation-stone-of-many-schemes/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : विधायक अनूप सिंह ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही