Search

 
 
 

बोकारो : सेक्टर वन के जगदंबा ज्वेलर्स से 35 लाख के गहनों की चोरी

 
Bokaro : बोकारो के सेक्टर वन राम मंदिर मार्केट स्थित जगदंबा ज्वेलर्स से चोरों ने करीब 35 लाख रुपए के गहनों की चोरी कर ली. घटना शुक्रवार रात की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. चोर सेंधमारी कर दुकान में घुसे और गहने समेट कर फरार हो गए. आभूषण दुकान के मालिक ने बताया कि शुक्रवार की रात वह रोज की तरह दुकान बंद कर अपने घर चले गए. शनिवार की सुबह जब दुकान खोलने आए, तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. दुकान के अंदर सामान बिखरे पड़े थे और गहने गायब थे. दुकानदार ने बताया कि 35 लाख से अधिक के गहनों की चोरी हुर्ह है. इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी सिटी थाना को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की. चोरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला. लेकिन अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. यह भी पढ़ें : राज्यसभा">https://lagatar.in/rajya-sabha-deputy-chairman-harivansh-explained-the-importance-of-parliamentary-system-to-the-mlas/">राज्यसभा

के उपसभापति हरिवंश ने विधायकों को समझाया संसदीय प्रणाली का महत्व, कहा- स्पीकर की भूमिका अहम
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही