Search

 
 
 

बोकारो : झारखंड पुरुष व महिला कबड्डी टीम घोषित

 
Bokaro : कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने झारखंड पुरुष व महिला कबड्डी टीम की घोषणा कर दी है. यह टीम 9 से 11 अगस्त तक बिहार के बोधगया में होने वाली 11वीं राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता मे भाग लेगी. गोपाल ठाकुर ने बताया कि महासचिव मुकेश कुमार सिंह की देखरेख में बोकारो के केंद्रीय विद्यालय नंबर 3 रेलवे स्टेशन कबड्डी मैदान में टीम गठन के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया गया था. चयन ट्रायल में राज्य के विभिन्न जिलों से 47 पुरुष व 26 महिला खिलाडियों ने भाग लिया. एसोसिएशन की तीन सदस्यीय चयन समिति ने खिलाडियों के बेहतर प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया. चयन समिति में तेज नारायण, आलोक कुमार व हैदर हुसैन शामिल थे.

झारखंड कबड्डी टीम में शामिल खिलाड़ी

पुरष वर्ग : अंगद कुमार (कप्तान), नवाज दिलशान, गौतम कुमार, राहुल कुमार, गोलू कुमार व रविशंकर आनंद. टीम के प्रशिक्षक विक्की कुमार व प्रबंधक हैदर हुसैन बनाए गए हैं. महिला वर्ग : सुविग्या कुमारी (कप्तान), ममता कुमारी, खुशबू कुमारी, लकी कुमारी, सृष्टि रानी व पल्लवी कुमारी. टीम में प्रशिक्षक प्रकाशित मिंज व प्रबंधक जीतेंद्र कुमार बनाए गए हैं. यह भी पढ़ें : बांग्लादेश">https://lagatar.in/bangladesh-violence-protestors-enter-prime-ministers-residence-sheikh-hasina-leaves-dhaka/">बांग्लादेश

हिंसा : प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास में घुसे, शेख हसीना ने छोड़ा ढाका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही