Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: मजदूरों के हक के लिए संघर्ष करेगी झारखंड मुक्ति मोर्चा: हीरालाल मांझी

Bokaro: बोकारो विस्थापित बेरोजगार मोर्चा का उद्देश्य बेरोजगार विस्थापितों को रोजगार दिलाना है. यह बात झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने कहा. उन्होंने कहा कि कार्यरत मजदूरों को राज्य और केंद्र सरकार द्वारा लागू न्यूनतम मजदूरी को दिलाया जायेगा. साथ ही कारखाना अधिनियम के तहत मिलने वाली सारी सुविधाएं भी दिलाई जायेगी. बियाडा के सभी कंपनियों में 75 फीसदी विस्थापितों को रोजगार दिलाना, कार्यरत मजदूरों पर हो रहे शोषण को समाप्त करना और बियाड़ा के सभी कंपनियों से निकलने वाला वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण एवं ध्वनि प्रदूषण का जल्द से जल्द रोक लगाना उनकी प्राथमिकता है. झामुमो नेता ने कहा कि बियाड़ा क्षेत्र में कंपनियों द्वारा CSR के तहत कोई भी कार्य नहीं किया जाता है. मनमानी कर रहे कंपनियों को भी सबक सिखाने का काम करेगी. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jugaad-technique-got-relief-in-electricity-meter-test-machine-will-tell-accuracy/">धनबाद

: बिजली मीटर की जांच में जुगाड़ तकनीक से मिली निजात, एक्यूरेसी बताएगी मशीन

अधिकार के लिए आर-पार की लड़ाई

बोकारो विस्थापित बेरोजगार मोर्चा के संरक्षक हीरालाल मांझी ने ऐलान किया कि इस बार विस्थापितों के हक एवं अधिकार के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी. अंजाम जो भी हो विस्थापित अपना कदम पीछे नहीं हटाएंगे. वहीं बोकारो विस्थापित बेरोजगार मोर्चा के अध्यक्ष बालेश्वर सिंह राठौर ने कहा कि विस्थापित और ग्रामीणों ने उनपर विश्वास दिखाकर उन्हें फिर से मुखिया बनाया है. उन्होंने वादा करते हुए कहा कि विस्थापितों वो जल्द से जल्द रोजगार दिलाने का काम करेंगे. इसे भी पढ़ें-खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-india-emerged-stronger-in-every-field-under-pms-leadership-vijay-mahato/">खरसावां

: मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में मजबूत होकर उभरा है : विजय महतो
ये लोग रहे मौजूद इस मौके पर बोकारो विस्थापित बेरोजगार मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष नंदलाल मुर्मू, महासचिव-साकिब अली, सचिव-प्रदीप सोरेन,  उपाध्यक्ष- कुद्दुस अंसारी, कोषाध्यक्ष-राजदेव टूडू, सदस्य मासूम अली, सेवा सिंह, अब्दुल अंसारी, प्रेम सिंह, संतोष ठाकुर, विकास महली, बबलू अंसारी, सुनील महली, आजाद हुसैन राजेश महतो, दामोदर पांडे, सुरेश नायक, साजिद अली समेत कई लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही