Search

 
 
 

बोकारो : झारखंड मूल खतियानधारी मोर्चा प्रतिनिधिमंडल ने सीओ को सौंपा ज्ञापन

 
राइट टू सर्विस एक्ट के तहत काम नहीं होने पर जताई नाराजगी
Bokaro : राइट टू सर्विस एक्ट के तहत चास अंचल में काम नहीं होने पर झारखंड मूल खतियानधारी मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल ने चास सीओ दिलीप कुमार से मिलकर ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे मोर्चा के अध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने एक्ट का पालन नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि भू-माफियाओं व अंचलकर्मियों की मिलीभगत से मूल खतियानधारी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व सीएनटी एक्ट के तहत आने वाली जमीन की जाली कागजात बनाकर बेची जा रही है. इससे ग्रामीण इलाके में जमीन के कई मूल रैयत ठगी के शिकार हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि अंचल में राइट टू सर्विस एक्ट का पालन नहीं किया जा रहा है. समय सीमा के भीतर म्यूटेशन और अन्य काम भी नहीं हो रहा है. प्रतिनिधिमंडल में अजीत सिंह चौधरी, नैयर जमाल, सुनील महतो समेत अन्य रैयत शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=687142&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : शपथ ग्रहण के बाद बेबी देवी पहुंची फुसरो, झामुमो कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही