Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : कसमार के टुसू मेले में झूमर गायिका उर्मिला ने बांधा समां समेत 3 खबरें

Advertisement
Advertisement

सांसद चंद्रप्रकाश, विधायक लंबोदर ने किया मेले का उद्घाटन  

Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड की सेवाती घाटी में तीन दिवसीय टुसू मेला बुधवार को शुरू हो गया. मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, पुरुलिया सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो, स्थानीय विधायक डॉ लंबोदर महतो, जिप उपाध्यक्ष बबीता कुमारी ने फीता काटकर और मेला के संस्थापक रामेश्वर महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया. इस दौरान दर्जनों टुसू चौडल का विसर्जन हुआ व टुसू प्रतियोगिता भी हुई. चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि यह मेला इस क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर है. घाटी समेत इस मेला को विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. गोमिया विधायक डॉ लंबोदर ने कहा कि सेवाती घाटी को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए इसे राज्य सरकार की पर्यटन सूची में शामिल करवा लिया गया है. बहुत जल्द यहां की तसवीर बदल जाएगी. ओडिशा की प्रसिद्ध झूमर गायिका उर्मिला महतो ने सहयोगी कलाकारों के साथ मेला में गीत-नृत्य पेश कर समां बांध दिया. हजारों की भीड़ झूमने-थिरकने को विवश हो गई. मौके पर विधायक की पत्नी कौशल्या देवी, रामगढ जिप सदस्य धनेश्वर महतो, मुखिया सरिता देवी, पंसस हेमंती देवी, थाना प्रभारी उज्ज्वल पांडेय, एसआई रमेश वर्णवाल, लक्ष्मीकांत महतो, आजसू प्रखंड अध्यक्ष महेंद्रनाथ महतो आदि मौजूद थे.

जारंगडीह में मना गुरु गोविंद सिंह का 357वां प्रकाश पर्व

[caption id="attachment_834684" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/guru.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लंगर भवन का उद्घाटन करते विधायक जयमंगल सिंह[/caption] Kathara : बेरमो के जारंगडीह में बुधवार को गुरु गोविंद सिंह का 357वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया. अरदास और लंगर में समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. इस मौके पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने लंगर भवन का उद्घाटन किया. लंगर भवन बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह की अनुशंसा पर बनाया गया है. प्रकाश उत्सव में सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक डीके गुप्ता, एसओपी भरत जी ठाकुर, वित्त प्रबंधक, बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी, भरत यादव, प्रकाश सिंह, बेरमो विधायक प्रतिनिधि विल्सन फ्रांसिस, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह, खान प्रबंधक बालगोविंद नायक, लक्की सिंह सहित आदि उपस्थित थे.  कार्यक्रम को सफल बनाने में सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, सचिव अमृत पाल सिंह, जत्थेदार गुरूनाम सिंह, राजू सिंह, सर्दुल सिंह, सरजीत सिंह,हनी सिंह, शनि, रोकी, राहुल,करण आदि की सराहनीय भूमिका रही

पीएम के धनबाद दौरे को लेकर बोकारो में भाजपा की बैठक

Bokaro : बोकारो विधानसभा स्तरीय भाजपा कमेटी की बैठक बुधवार को बोकारो विधायक बिरंची नारायण के आवास पर हुई. बैठक में 27 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धनबाद दौरे पर चर्चा हुई. बिरंची नारायण ने कहा कि हर्ल सिंदरी खाद कारखाना का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद बलियापुर मे जनसभा को संबोधित करेंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर पीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की. बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोहितलाल सिं मुकुल ओझा, केके मुन्ना, दिलीप श्रीवास्तव, कमलेश राय, अशोक पप्पू, इंद्र कुमार झा, माथुर मंडल, केके बोराल, अविनाश कुमार, राघवेंद्र कुमार, सुजीत चक्रवर्ती, मुकेश राय, तारा साह, पन्नालाल कांन्दू, हरीश सिंह, विनय किशोर, मनोज सिंह आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-lok-sabha-elections-discussed-in-jbkss-meeting/">बोकारो

: जेबीकेएसएस की बैठक में लोकसभा चुनाव पर हुई चर्चा 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही