Kasmar (Bokaro) : गोमिया विधानसभा सीट से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की प्रत्याशी पूजा महतो ने बुधवार को कसमार प्रखंड के उत्तरी क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने सोनपुरा, सिलीसाड़म, दांतू, चरकपखना, कमलापुर, पोंडा, बनगजरा, ठाकुरपोंडा, कोचा गोड़ा, धधकिया, सुरजुडीह, कसमार, तेलमुंगा व गर्री गांव में जगह-जगह नुक्कड़ सभा कर ग्रामीणों से वोट देने की अपील की. सोनपुरा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जेएलकेएम बड़ा उद्देश्य को लेकर विधानसभा चुनाव लड़ रहा है. ताकि झारखंड में बदलाव हो और आम जनता के हक-अधिकार की आवाज सदन में गूंजे. गोमिया विधानसभा क्षेत्र में बदलाव की जबरदस्त लहर है. जेएलकेएम के पक्ष में जनता का जोरदार समर्थन दिख रहा है. उन्होंने लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार महतो, संगठन सचिव भुनेश्वर महतो, मुकेश महतो, भरत महतो, लक्ष्मण महतो, अनुज महतो, देवानंद प्रसाद, रवींद्र महतो, गुड्डू महतो, उमेश महतो, कमलेश कुमार महतो, राजेश मुंडा, सतीश महतो, मुकुंद महतो, जगतु महतो आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-jharkhand-marked-by-neglect-anger-among-agitators/">गिरिडीह
: उपेक्षा से चिह्नित झारखंड आंदोलनकारियों में नाराजगी [wpse_comments_template]
बोकारो : जेएलकेएम प्रत्याशी पूजा महतो ने कसमार में चलाया जनसंपर्क अभियान
Leave a Comment