Search

 
 
 

बोकारो : जेएलकेएम ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, कोयला तस्करी पर रोक लगाने की मांग

 
Bokaro : बोकारो जिले के चंदनकियारी क्षेत्र में कोयले की तस्करी पर रोक लगाने की मांग को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी मनोज स्वर्गियारी से मिला. मोर्चा के केंद्रीय सचिव अर्जुन रजवार के नेतृत्व में मोर्चा के नेताओं ने एसपी को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि चंदनकियारी की अमलाबाद व शिवबाबूडीह पंचायत में दामोदर नदी किनारे कोयले का अवैध उत्खनन, परिवहन व विपणन बेरोक-टोक जारी है. इसके चलते ग्रामीणों व कोयला चोरों के बीच खूनी संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो गई है. कोल माफिया के इशारे पर हो रहे कोयले के अवैध उत्खनन में चाल धंसने का खतरा हमेशा बना रहता है. इससे ग्रामीणों की मौत होने की आशंका रहती है. मोर्चा प्रतिनिधियों ने जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो को पूरे मामले की जानकारी देते हुए जिले के पुलिस कप्तान को भी अवगत करा दिया है. ताकि समय रहते अवैध धंधे पर रोक के लिए समुचित कार्रवाई हो सके. उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि यदि कोयला तस्करी पर रोक के लिए जल्द कदम नहीं उठाया गया, तो मोर्चा के कार्यकर्ता अपने स्तर पर कार्रवाई करने को बाध्य होंगे. किहा कि क्षेत्र में दिनदहाड़े जिस ढंग से कोयला चोर पोकलेन लगाकर कोयले की निकासी कर रहे हैं, उससे राष्ट्रीय संपत्ति का भारी नुकसान हो रहा है. यह भी पढ़ें : दिग्गज">https://lagatar.in/state-government-will-give-land-to-veteran-hockey-players-salima-tete-and-nikki-pradhan/">दिग्गज

हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को राज्य सरकार देगी जमीन
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही