Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो :  झामुमो ने फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला, केन्द्र पर विकास अवरुद्ध करने का लगाया आरोप

Advertisement
Advertisement
Bokaro :  झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सोमवार को यहां नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका. इस दौरान मोर्चा के नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गैर भाजपा शासित राज्य में ईडी  और सीबीआई का भय दिखाकर विकास कार्य  को अवरुद्ध करने का प्रयास कर रही है. इस दौरान जेएमएम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मोदी और केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की.नेताओं ने कहा कि बहुमत से जो गैर भाजपा शासित राज्य में सरकार बनी हुई है, वहां ईडी और सीबीआई का भय दिखाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें-दुमका">https://lagatar.in/dumka-first-phase-of-polling-in-naxal-affected-areas/">दुमका

: प्रथम चरण का मतदान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं का गलत इस्तेमाल कर रही है. साथ ही प्रदेशों में विकास को अवरुद्ध करने का भी काम कर रही है. नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार के 7 साल के शासन में विकास दिख नहीं रहा है. महंगाई चरम पर है, ऐसे में लोगों का ध्यान भटकाने के लिए गैर भाजपा शासित राज्यों में इस तरह का काम कर स्थिर सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है. जिसे झारखंड मुक्ति मोर्चा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा.   [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही