Search

 
 
 

बोकारो : गोमिया से JMM प्रत्याशी योगेन्द्र प्रसाद ने किया नामांकन

 
Kathara (Bokaro) : बोकारो जिले की गोमिया विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी योगेन्द्र प्रसाद ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया. उन्होंने निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी के समक्ष नामजदगी का पर्चा दाखिल किया. इस अवसर पर पेटरवार के चीनी मैदान में आयोजित जनसभा में योगेन्द्र प्रसाद के अलावा राज्य की मंत्री बेबी देवी, टुंडी विधायक मथुरा महतो, पूर्व मंत्री व चंदनकियारी से झामुमो प्रत्याशी सहित अन्य नेता शामिल हुए. सभी ने भाजपा व केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला और लोगों से झामुमो को विजयी बनाने की अपील की. मौके पर फागू बेसरा, विमल जायसवाल, हीरालाल मांझी आदि मौजूद थे. सभा में सीएम हेमंत सोरेन व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन को भाग लेना था, लेकिन खराब मौसम के कारण दोनों नहीं पहुंच सके. यह भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/ticket-selling-has-been-a-tradition-in-congress-himanta-biswa-sarma/">कांग्रेस

में टिकट बिक्री की रही है परंपराः हिमंता बिस्वा सरमा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही