Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: झामुमो जिला कोषाध्यक्ष का धरना, भाजपा पर बोला हमला

Advertisement
Advertisement
Bokaro: झामुमो जिला कोषाध्यक्ष अशोक मुर्मू सोमवार को एकदिवसीय धरने पर बैठे. कोषाध्यक्ष ने डीसी कार्यालय के सामने धरना दिया. कोषाध्यक्ष ने इस दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला. झारखंड सरकार के खिलाफ षडयंत्र का आरोप लगाते हुए भाजपा का विरोध किया. अशोक मुर्मू ने कहा कि भाजपा राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है. केंद्र सरकार ईडी और सीबीआई समेत केंद्रीय जांच एजेंसी का गलत इस्तेमाल कर रही है. इसे भी पढ़ें-  अरुणाचल">https://lagatar.in/shah-said-in-arunachal-pradesh-rahul-baba-open-your-eyes-remove-the-italian-glasses-then-you-will-see-what-pm-modi-has-done-in-8-years/">अरुणाचल

प्रदेश में बोले शाह, राहुल बाबा आंखें खोलो, इटालियन चश्मा निकाल दो, तो दिखेगा पीएम मोदी ने 8 साल में क्या किया है  
उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि भाजपा इस प्रकार की हरकत से बाज नहीं आती है तो आंदोलन को और धारदार बनाया जाएगा. साथ ही आंदोलन को विस्तारित किया जायेगा. अशोक मुर्मू ने कहा कि हेमंत सरकार के नेतृत्व में राज्य तेजी से विकास कर रहा है. यह भाजपा को पच नहीं रहा है. बता दें कि राज्य के सीम पर अपने नाम पर खदान लीज लेने और शेल कंपिनयों में निवेश करने के आरोप लगे हैं. इसे लेकर झारखंड हाईकोर्ट में केंद्रीय जांच एजेंसी से जांच कराने के लिए जनहित याचिका दाखिल की गयी है. इसे लेकर ही कोषाध्यक्ष ने भाजपा पर हमला बोला. इसे भी पढ़ें-   क्वाड">https://lagatar.in/quad-summit-pm-modi-reaches-tokyo-grand-welcome-children-talk-in-hindi/">क्वाड

शिखर सम्मेलन : प्रधानमंत्री मोदी टोक्यो पहुंचे, भव्य स्वागत, बच्चों ने हिन्दी में की बातचीत 
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही