Search

 
 
 

बोकारो : झामुमो ने कसमार नागरिक मंच के कार्यक्रम का किया विरोध

 
Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के गर्री में कसमार नागरिक मंच की ओर से 11 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम का झामुमो कसमार प्रखंड कमेटी ने विरोध किया है. प्रखंड सचिव शेरे आलम ने कहा कि 11 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर झामुमो प्रखंड कमेटी को सूचना दिए बिना ही उनका नाम जोड़ दिया गया है‌. कार्यक्रम में सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद को भी आमंत्रित किया गया है. जिसमें का स्वागत व सम्मान किया जाना है. मंच ने बिना जानकारी के सम्मान समारोह का आयोजन कर पोस्टर में बिना सहमति के झामुमो के लोगों का नाम डाला गया है. मौके पर झामुमो के प्रखंड सचिव सोहेल अंसारी, कुलदीप कुमार करमाली, संजय कुमार महतो, अमित जायसवाल, मो शेरे आलम, तनवीर आलम, इरफान अंसारी (बबलू), इरफान अहमद, नंदन किशोर कपरदार, मृत्युंजय जायसवाल, मोबिन अंसारी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : BPSC">https://lagatar.in/bpsc-exam-sc-asks-petitioner-to-approach-patna-high-court/">BPSC

परीक्षाः SC ने याचिकाकर्ता को पटना HC जाने को कहा
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही