Search

 
 
 

बोकारो : झामुमो कार्यकर्ताओं ने मधुकरपुर में चलाया सदस्यता अभियान

 
Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड की मधुकरपुर पंचायत के मधुकरपुर व रानीटांड़ मुंडा टोला में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा का सदस्यता अभियान चलाया गया. इस दौरान दर्जनों महिला-पुरुषों व युवाओं को झामुमो का सक्रिय सदस्य बनाया गया. झामुमो की प्रखंड संयोजक मंडली के सदस्य धीरेंद्र नाथ महतो, सुभाष चंद्र ठाकुर, मिथिलेश तिवारी, धनंजय स्वर्णकार, रमेश कुमार वर्मा, धर्मनाथ महतो, अंजय महतो, प्रकाश हजाम की उपस्थिति में सभी टोले में घूम-घूमकर लोगों को सदस्यता अभियान से जोड़ते हुए उन्हें पार्टी के बारे विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही संगठन को मजबूत बनाकर पूरे प्रदेश में झामुमो को ज्यादा ताकतवर बनाने की अपील की गई. मौके पर पंचायत के कार्यकर्ता जगेश्वर मुंडा, मिन्हाज अंसारी, विक्रम महतो, लखन लाल मुंडा, महेश मुंडा,भदरु मुंडा, धनेश्वर मुंडा, उमेश मुंडा, मीना देवी, यशोदा देवी, संगीता देवी, प्रमिला देवी व अन्य लोग उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-two-former-bjp-divisional-presidents-join-congress/">बोकारो

: भाजपा के दो पूर्व मंडल अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही