Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : पत्रकारों को मिला वैक्सीन का पहला डोज, वैक्सिनेशन के लिए बनाये गये हैं दो सेंटर

Bokaro :  जिला में आज यानी शनिवार सुबह 10 बजे से पत्रकारों को भी कोरोना वैक्सीन दी जा रही है. मुख्यमंत्री ने एक आदेश जारी किया था कि 45 साल से अधिक उम्र के TV और प्रेस पत्रकारों को कोविड-19 टीकाकरण में प्राथमिकता दी जाये. इसी बाबत पर बोकारो">https://bokaro.nic.in/hi/">बोकारो

जिले में आज से वैक्सीनेशन प्रक्रिया शुरू की गयी. जिला के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कई पत्रकारों ने आज कोरोना का पहला डोज लिया है. इस अभियान में पत्रकारों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. दोनों सेंटर में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए वैक्सिनेशन किया जा रहा है.

दो सेंटर में दी जा रही वैक्सीन

जिला प्रशासन द्वारा वैक्सीनेशन के लिए दो सेंटर बनाये गये हैं. चास अनुमंडल क्षेत्र के पत्रकरों के लिए बोकारो जिला के सूचना भवन को वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया है. वहीं बेरमो तेनुघाट अनुमंडल के पत्रकारों लिए बेरमो अनुमंडल अस्पताल व तेनुघाट को सेंटर बनाया गया है.

बोकारो में शुक्रवार को 745 कोरोना मरीज मिले

बोकारो में शुक्रवार को 745 कोरोना मरीज पाये गये हैं. वहीं कोरोना से कुल 8 लोगों की मौत हो गयी. वहीं झारखंड में 24 घंटे के अंदर कोरोना के 5973 नये मामले सामने आये हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के विभिन्न जिले के 136 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है. वहीं कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या 5293 है. राज्य भर में कोरोना के एक्टिव केस का आंकड़ा बढ़कर 61177 पर पहुंच गया है. वहीं मौत का आंकड़ा बढ़कर 3615 पर पहुंच गया है.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही