Search

 
 
 

बोकारो : जेपीएससी परीक्षा 17 को, डीसी-एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा समेत 2 खबरें

 
Bokaro :  जेपीएससी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का आयोजन 17 मार्च को होगा. इसके लिए बोकारो के स्कूलों व कॉलेज में सेंटर बनाए गए हैं. परीक्षा के सफल संचालन को डीसी विजया जाधव व एसपी पूज्य प्रकाश ने गुरुवार को न्याय सदन सभागार में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की. बैठक में मौजूद उड़नदस्ता दल, पर्यवेक्षक सह स्टैटिक दंडाधिकारी, व केंद्राधीक्षकों को दोनों पदाधिकारियों ने जरूरी दिशा-निर्देश दिए. मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो अशोक कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, सभी थानों के थाना प्रभारी उपस्थित थे. डीसी ने नोडल पदाधिकारी अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी को आपसी समन्य से कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. वहीं मजिस्ट्रेट व पुलिस बलों को परीक्षा के दिन प्रश्नपत्र व ओएमआर शीट समय पर कोषागार से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने व परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र, ओएमआर शीट को पुनः कोषागार में जमा करने का निर्देश दिया.

दो दिनों से लापता युवक का शव कुएं से बरामद

Bokaro :  बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र के मंजूरा एक कुएं से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है. शव की पहचान मंजूरा निवासी अनिल महतो के 22 वर्षीय पुत्र सोमर महतो के रूप में हुई. वह गांव में ही एक ट्रैक्टर चलाता था. 12 मार्च की शाम वह अचानक लापता हो गया. उसके मोबाइल पर कई बार रिंग किया गया, लेकन नहीं उठा. इसके बाद से ही परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे. लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया. गुरुवार दोपहर मंजुरा के जोभीया के पास एक खेत में बने कुआं के किनारे उसका एक चप्पल और दूसरा कुएं के अंदर तैरता मिला. सूचना मिलते ही कसमार पुलिस व काफी संख्या में ग्रामीण कुए के पास पहुंच गए. कुएं में झगड़ डालकर खोजने पर शव ऊपर आ गया. पुलिस ने शव को बाहर निकवाकर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया. सोमर महतो एक सप्ताह पहले ही आंध्र प्रदेश से काम कर घर  लौटा था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही