Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : कबड्डी की जूनियर विश्व चैंपियन टीम इंडिया के ऑलराउंडर सागर का हुआ भव्य स्वागत

Bokaro : जूनियर विश्व कप कबड्डी विजेता टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी बोकारो के सागर का बोकारो पहुंचने पर 15 मार्च को जिला कबड्डी संघ ने भव्य स्वागत किया. स्टार प्लेयर सागर के आने की सूचना खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को पहले से ही थी. जिसे लेकर सैंकड़ों प्रशंसक सुबह से ही बोकारो स्टेशन पहुंचने लगे. जैसे ही जनशताब्दी एक्सप्रेस स्टेशन पहुंची, पूरा स्टेशन भारत माता की जय और बोकारो का लाल सागर जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा. ढ़ोल नगाड़े के साथ सागर की आगवानी की गई. जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने पुष्पगुच्छ देकर सागर का अभिनंदन किया. खिलाड़ियों ने फूल माला से सागर को लाद दिया. स्टेशन से नया मोड़ होते हुए सर्किट हाउस तक जुलूस निकाला गया. इस दौरान सागर ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया. सर्किट हाउस में उसके सम्मान में आयोजित समारोह में संघ की ओर से 50 हजार रुपए की राशि देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव बिपिन कुमार सिंह, कोच तेजनारायण, नीरज, संजय, प्रेम प्रकाश, पवन सिंह, चंदू प्रसाद, विक्की, मंजू, धीरज, कृष्ण कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में खिलाड़ी व खेल प्रेमी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-rotary-club-distributed-improved-seeds-among-farmers/">यह

भी पढ़ें : बोकारो: रोटरी क्लब ने किसानों के बीच किया उन्नत बीज का वितरण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही