Search

बोकारो : हनुमान मंदिर के शिखर पर कलश स्थापित

Bokaro Thermal (Bokaro) : बेरमो प्रखंड के आरमो पंचायत के विस्थापित गांव नयाबस्ती में नवनिर्मित हनुमान मंदिर के शिखर पर 27 अप्रैल को कलश स्थापित की गई. कलश को स्थापित करने से पूर्व विधि विधान से आचार्य सत्येंद्र कुमार पांडेय ने पूजन कराया. करीब दो घंटे की पूजा के बाद इसे गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया. इसके बाद इसे स्थापित कर दिया गया. कलश स्थापित किए जाने के बाद मंदिर में हवन किया गया. मौके पर रामू गोप, रोशन यादव, जितेंद्र यादव, हरेराम यादव, प्रेम सागर, भुवेश्वर सिंह, अशोक सिंह, भोला सिंह, दिलीप यादव, मनोज यादव, सुरेश यादव, सुरज यादव समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=621148&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : खदान में सुरक्षा इंतज़ामों पर सेफ़्टी बोर्ड नाखुश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp