Search

 
 
 

बोकारो : कथारा में धूमधाम से हुई काली पूजा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

 
Kathara (Bokaro) : सीसीएल कथारा एरिया की चार नंबर कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में मां काली की पूजा धूमधाम से हुई. पूजा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. पूजा के समापन पर शनिवार को श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद स्वरूप खिचड़ी भोग का वितरण किया गया. काली पूजा के सफल आयोजन में मंदिर कमेटी के साथ-साथ स्थानीय लोगों व प्रबुद्ध जनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. आयोजन में काली पूजा समिति के संरक्षक विजय चौहान, देवेंद्र यादव, तपेश्वर चौहान, अध्यक्ष एमएन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत कुमार, सत्येंद्र कुमार, देवाशीष आस, संतोष सिन्हा, सुजीत कुमार मिश्रा, राजेश पांडेय, राजू वर्मा, दुलारी देवी, विजय यादव, कपिल यादव, विजय कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, शशि कुमार, लकी सिंह, रविकांत मेहता, रवि चौहान, आयुष कुमार, यश कुमार, अविनाश कुमार,श्रीकांत मेहता, विक्की चौहान आदि की अहम भूमिका रही. यह भी पढ़ें : जिनकी">https://lagatar.in/those-who-do-not-have-faith-in-god-should-not-go-to-tirupati-temple-and-other-national-news/">जिनकी

भगवान में आस्था नहीं, वह तिरुपति मंदिर में न जायें… सहित अन्य राष्ट्रीय खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही