Bokaro : कसमार प्रखंड के बगदा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक और आयुर्वेद के जानकार अवधेश्वर प्रसाद वर्मा (89 वर्ष) का निधन हो गया. शुक्रवार की दोपहर गांव के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. अवधेश्वर प्रसाद वर्मा की शिक्षक के रूप में पहली पदस्थापना मध्य विद्यालय बरलंगा में हुई थी. उसके बाद जरीडीह प्रखंड के टेंगीकुदर में लंबे समय तक रहे. वह 1995 में मध्य विद्यालय पतकी से सेवानिवृत्त हुए थे. वह सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे. गांव में दुर्गा पूजा कमेटी के लंबे समय तक अध्यक्ष भी रहे थे. दुर्गा मंदिर के पुनर्निर्माण में भी अहम भूमिका निभायी थी. वह अपने पीछे तीन पुत्र व तीन पुत्रियों को भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं. बड़े पुत्र श्याम कुमार वर्मा एलआईसी के अधिकारी, मंझले पुत्र डॉ. मुकेश कुमार वर्मा चिकित्सक व छोटे पुत्र आनंद कुमार वर्मा सीआरपीएफ में पदस्थापित हैं. उनके निधन पर गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो, प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी, पंसस मव भट्टाचार्य, मुखिया गीता देवी, समाजसेवी शशिशेखर, पूर्व मुखिया रामसेवक जायसवाल, विष्णुचरण महतो, सिद्धेश्वर प्रजापति, मनोज कपरदार, प्रद्युम्न वर्मा, जय कुमार वर्मा, रूपेश वर्मा, विवेक वर्मा, रंजन वर्मा आदि ने शोक व्यक्त किया है. [wpse_comments_template]
बोकारो : कसमार के सेवानिवृत्त शिक्षक अवधेश्वर वर्मा का निधन
Last Updated: Apr 26, 2024 12:00 AM (IST)