Search

 
 
 

बोकारो : कसमार के समाजसेवी भुनेश्वर सिंह का निधन, शोक

 
Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के दांतू निवासी समाजसेवी भुनेश्वर सिंह का गुरुवार को निधन हो गया. वह दांतू पंचायत की पूर्व मुखिया मंजुबाला देवी के ससुर व समाजसेवी महेंद्र सिंह के पिता थे. दोपहर में दांतू के खांजो नदी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. भुनेश्वर सिंह तेनुघाट सिंचाई विभाग में सरकारी सेवा में कई साल तक कार्य किए. इसके बाद 2004 में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल में प्रधान लिपिक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे. सेवानिवृत्त होने के बाद से सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहे. उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. अंतिम संस्कार में दांतू के पंसस नागेंद्र नायक, जीतेन्द्र सिंह, विनोद सिंह, कामदेव सिंह, दीपक सिंह, उपदेश सिंह, मोहन कुमार नायक, भुनेश्वर नायक समेत अन्य लोग शामिल हुए. यह भी पढ़ें : चर्चित">https://lagatar.in/a-criminal-involved-in-the-famous-rice-businessman-narendra-singh-hora-murder-case-arrested-after-6-years/">चर्चित

चावल व्यवसायी नरेंद्र सिंह होरा हत्याकांड में शामिल एक अपराधी 6 साल बाद गिरफ्तार
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही