Search

 
 
 

बोकारो : पत्नी से विवाद के बाद कसमार के युवक ने कर ली आत्महत्या

 

पेड़ की डाली पर फंदे से लटका मिला शव  

Kasmar (Bokaro) : कसमार थाना क्षेत्र के टांगटोना गांव में एक युवक ने सोमवार 21 अगस्त की देर रात महुआ के पेड़ की डाली में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली. युवक की पहचान गांव के ही मकरु महतो के 27 वर्षीय पुत्र सिंटू कुमार महतो के रूप में हुई है. आत्महत्या का कारण घरेलू तनाव बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, सोमवार को सिंटू के साथ उसकी पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद गुस्से में आकर वह घर से दूर तालाब किनारे जाकर बैठ गया. देर शाम तक जब वह  नहीं लौटा तो उसे मनाने उसके परिजन गए. वह परिजनों को यह कहकर घर भेज दिया कि थोड़ी देर में  लौट आएगा. लेकिन रात में घर नहीं लौटा. मंगलवार की अहले सुबह सिंटू का शव टांगटोना से कुछ दूरी पर एक महुआ के पेड़ की डाली में फंदे से लटकता मिला. सूचना मिलते ही कसमार थाना प्रभारी उज्ज्वल कुमार पांडेय जवानों के साथ पहुंचे और शव को पेड़ से उतरवाया. शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया गया. परिजनों ने बताया कि सिंटू कुमार की पत्नी गर्भवती है. उसे एक बेटा भी है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-read-together-3-news-related-to-dumri-by-election-including-magistrate-found-missing-from-check-post/">गिरिडीह

: चेक पोस्ट से गायब मिले मजिस्ट्रेट सहित डुमरी उपचुनाव से जुड़ी 3 खबरें एक साथ पढ़ें  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही