Search

 
 
 

बोकारो : खतियान रथ तैयार, 28 फरवरी को रांची से झारखंड भ्रमण पर होगी रवाना

 
Bokaro : 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति बनाने की मांग को लेकर खतियान रथ निकालने का निर्णय झारखंडी खतियान संघर्ष समिति ने लिया है.  रांची से 28 फरवरी को यह रथ झारखंड भ्रमण पर रवाना हो जाएगी. उक्त रथ को बोकारो के खैराचातर व मंजूरा से रांची के लिए 27 फरवरी को नारेबाजी कर रवाना किया गया. इस संबंध में समिति के इमाम सफी ने कहा कि जो खतियान को लागू करेगा वही झारखण्ड में राज करेगा. भुवनेश्वर महतो ने कहा कि जब तक झारखंड में खतियान लागू नहीं होगा तब तक झारखंडियों की भलाई नहीं होगी. मौके पर सूरज गोस्वामी, निरंजन महतो, विवेक महतो, उमेश प्रसाद के अलावा अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=255884&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : क्षेत्रवाद को हवा देकर जनता का ध्यान भटका रही है हेमंत सरकार- चित्तरंजन [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही