Search

 
 
 

बोकारो : ज़िले में 15 जुलाई से शुरू होगी खेलो झारखंड प्रतियोगिता

 
Bokaro : जिले के सभी सरकारी स्कूलों में 15 जुलाई से खेलो झारखंड प्रतियोगिता की शुरुआत होगी. खेलो झारखंड प्रतियोगिता के तहत कुल 18 खेलों के विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन जिले के विभिन्न खेल मैदानों में किया जाएगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा ने बताया कि जिले के सभी सरकारी स्कूलों में खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन 15 जुलाई से लेकर 14 अगस्त तक स्कूल स्तर पर किया जाएगा. इसके बाद 16 अगस्त से लेकर 16 सितंबर तक प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. जबकि 18 सितंबर से 31 अक्टूबर तक जिला स्तर पर प्रतियोगिता होगी. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित होगी. पहला चरण एक नवंबर से 22 दिसंबर 2023 तक और दूसरा चरण का आयोजन 22 जनवरी से तीन जनवरी 2024 तक किया जाएगा. इस प्रतियोगिता के दौरान कुल 18 प्रकार के खेल का आयोजन किया जाएगा. [caption id="attachment_680361" align="alignnone" width="281"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/JAGARNATH-LOHRA-281x300.jpg"

alt="" width="281" height="300" /> जगरनाथ लोहरा, ज़िला शिक्षा पदाधिकारी, बोकारो[/caption]

          तीन आयु वर्ग में खेल का होगा आयोजन

प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को तीन आयु वर्ग अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 आयु वर्ग में बांटा जाएगा. आठवीं कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक के बालक व बालिका खिलाड़ी इसमें शामिल हो सकेंगे. छात्र-छात्राओं से आयु की गणना 31 दिसंबर 2023 से की जाएगी. किसी प्रतियोगिता से पहले तीन स्थानों पर आने वाले विजेताओं को आयु प्रमाण पत्र की जांच कराना अनिवार्य होगा. यह">https://lagatar.in/bermo-contemplation-on-the-economic-backwardness-of-the-society-in-the-meeting-of-kumhar-gram-samiti/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : कुम्हार ग्राम समिति के सम्मेलन में समाज की आर्थिक पिछड़ेपन पर चिंतन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही