Search

 
 
 

बोकारो : अपहृत नाबालिग बिहार के समस्तीपुर से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

 
Bokaro : पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के सरदहा गांव से अपहृत नाबालिग लड़की बिहार के समस्तीपुर जिले के लगवां गांव से बरामद हुई. बोकारो पुलिस अपहर्ता सूरज साहनी को भी इसी गांव से गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया. आरोपी 2 जनवरी को सरदहा गांव से नाबालिग को अपहरण कर लगवां गांव ले जाकर अपने घर में छुपाकर रखा था. थाना प्रभारी अंकित कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी सरदहा गांव में सीमेंट से ईंट बनाने वाली कंपनी में मजदूरी करता था. नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर अपहृत कर लगवां अपने गांव ले जाकर घर में छुपा दिया. नाबालिग के परिजनों ने मामले की जानकारी 5 जनवरी को पुलिस को दी. नाबालिग को बरामद करने के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई. टीम ने लगवां गांव से नाबालिग को सकुशल बरामद करने समेत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. नाबालिग की मेडिकल जांच कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=520702&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : 11वां वेतन समझौता ऐतिहासिक : लखन लाल [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही