Search

 
 
 

बोकारो : सातवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा का अपहरण

 
Bokaro :  चास थाना क्षेत्र के स्वर्णकार मोहल्ले से सातवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लिया गया. अपहृत छात्रा के पिता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने 26 फरवरी को पोक्सो एक्ट के तहत नाबालिग के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की. मामले में ऋतिक स्वर्णकार नामक युवक व उसके माता-पिता को आरोपी बनाया गया है. सूचक ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि आरोपी युवक उसकी पुत्री को भगा कर उससे शादी करना चाहता है. अपने मकसद को पूरा करने के लिए वह स्कूल से लेकर ट्यूशन तक उसकी पुत्री के साथ छेड़खानी करता है. उसकी हरकतों से तंग आकर सूचक ने अपनी नाबालिग बेटी को स्कूल व ट्यूशन बंद करवा दिया था. उसके दहशत की वजह से बेटी को घर में ही पढ़वाना शुरू किया. बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. वह लगातार सूचक के घर आगे-पीछे मंडराता रहता था. मौका पाकर 26 फरवरी की सुबह 9 बजे आरोपी युवक ने अपने माता-पिता के सहयोग से उनकी पुत्री को अगवा कर लिया. घर में रखे गहने व रुपये भी गायब हैं. चास पुलिस मामला दर्ज कर अपहृत लड़की व आरोपी की तलाश में जुट गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=254939&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : बारातियों से खचाखच भरी बस पेड़ से टकराई, तीन लोगों की मौत [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही