Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : भागवत कथा सुनकर 7 दिन में ही राजा परीक्षित को हुई मोक्ष की प्राप्ति : सचिन कौशिक जी महाराज

Bokaro : सोमवार को सेक्टर 9 डी वैशाली मैदान में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ की शुरुआत हुई. समाजसेवी कैलाश गोयल व नगर के वरिष्ठ नागरिकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर श्रीमद भागवत कथा का उद्घाटन किया. मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के विधायक राज सिन्हा मौजूद रहे. कथा के दौरान सचिन कौशिक जी महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा की उत्पत्ति की कथा सुनाई. श्रीमद् भागवत कथा कैसे पहली बार सुनाई गई, इस प्रसंग में नारद मुनि के पूर्व जन्म की कथा को गाया गया जो पूर्व जन्म में आश्रम में काम करने वाली एक नारी के पुत्र थे. भगवान का नाम लेकर उन्होंने नारद की पदवी पाई और भगवान की कृपा से वेदव्यास जी को श्रीमद् भागवत कथा लिखने के लिए प्रेरित किया. जिसके बाद ऋषि वेद व्यास ने भागवत कथा का निर्माण किया. बताया कि श्रीमद् भागवत कथा को सर्वप्रथम शुकदेव ऋषि ने राजा परीक्षित को सुनाया, जिन्हें 7 दिन में मरने का श्राप मिला था. श्रीमद् भागवत कथा सुनकर 7 दिन में ही राजा परीक्षित को मोक्ष प्राप्त हो गया. [caption id="attachment_522269" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/BHAGWAT-KATHA-BHEED-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> कथा के श्रवण के लिए जुटी श्रद्धालुओं की भीड़[/caption] पहले दिन श्रीमद् भागवत कथा में सत्यम भारती, गौरांग पातर, ललन कुमार निषाद, योगेंद्र कुमार, मनीष कुमार पांडे, शिवानंद, गणेश, मुकेश, कुलदीप महतो, अमित गिरी, प्रभुनाथ चौधरी, सुजीत, नरेश कुमार, बीरेंद्र, रविंद्र, आकाश, अनमोल, रमेश, मनजीत सिंह, गणेश, बलराम, नरेश राम, जितेंद्र सहित दर्जनों लोग शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/bermo-along-with-the-elderly-in-the-cold-the-government-also-takes-care-of-the-children-jagarnath-mahato/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : ठंड में बुजुर्गों के साथ सरकार को बच्चों का भी ख्याल : जगरनाथ महतो [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही