Search

 
 
 

बोकारो: किसान मोर्चा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, ऋण माफी की मांग

 
Bokaro: किसान मोर्चा ने गुरुवार को डीसी से मुलाकात की. बोकारो जिला किसाना मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश राय ने डीसी को 9 सूत्री मांग पत्र सौंपकर राज्यपाल से झारखंड को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि झारखंड में कम बारिश होने के कारण पूरा राज्य सूखाग्रस्त हो गया है. किसान अभी तक रोपनी नहीं कर पाए हैं. इससे किसान परेशान हैं. जिला अध्यक्ष ने कहा कि अगर रोपनी नहीं हो पायी तो धान की फसल कैसे होगी. कहा कि फसल रोपने के लिए बीज से लेकर खाद तक के लिए ऋण लेना पड़ता है. दूसरी तरफ सरकार बिजली के पैसे भी लेती है. उसी को लेकर आज हमलोगों ने बोकारो डीसी के माध्यम से झारखंड के महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने आए हैं. साथ ही यह मांग करते हैं कि झारखंड के सभी जिलों को सूखा और अकालग्रस्त घोषित किया जाए. हर एक किसान को प्रति एकड़ 25 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाए. इसे भी पढ़ें- राजनगर">https://lagatar.in/rajnagar-eagerly-waiting-for-the-result-of-presidential-election/">राजनगर

: राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे का बेसब्री से किया जा रहा इंतजार
मुकेश राय ने मांग किया कि बिजली का बिल बिना फसल के माफ किया जाए. सरकार के द्वारा जो ऋण वसूली होती है, उसे भी माफ किया जाए. पिछला जो धान क्रय हुआ है, उसका भी बकाया राशि का भुगतान किसानों को नहीं हुआ है. उसका भी जल्द भुगतान किया जाए. किसानों को आगे खेती करने के लिए सरकार के द्वारा ऋण मुहैया करवाया जाए. जिससे किसान आगे खेती कर सके. अगर सरकार हमारी 9 सूत्री मांगों पर विचार नहीं करती है, तो आने वाली 25 तारीख को मोर्चा धरना देगी. इसे भी पढ़ें- राष्ट्रपति">https://lagatar.in/counting-of-presidential-election-on-thursday-draupadi-murmu-will-be-stamped-on-becoming-the-president/">राष्ट्रपति

चुनाव की काउंटिंग गुरुवार को, द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर लगेगी मुहर
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही