Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : राष्ट्रीय वैज्ञानिक व तकनीकी योग्यता आकलन परीक्षा में डीपीएस के कृष स्टेट टॉपर

Bokaro : दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो के विद्यार्थियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का परचम लहराया है. सीबीएसई की ओर से आयोजित राष्ट्रीय वैज्ञानिक एवं तकनीकी योग्यता आकलन परीक्षा `कैम्प-नास्टा` में स्कूल के पांच विद्यार्थी सफल रहे. इनमें 10वीं कक्षा के छात्र कृष क्रेजिया ने `क्रिटिकल थिंकर अवार्ड` के लिए चयनित होकर झारखंड में स्टेट टॉपर होने का गौरव पाया है. वहीं दसवी कक्षा की ही श्रेष्ठा रूपम द्विवेदी और आठवीं कक्षा की अवनी प्रियदर्शी जिला टॉपर रहीं. वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग, भारत सरकार के अंतर्गत सीएसआईआर (काउंसिल फॉर साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च) और एनआईएसपीआर (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस कम्युनिकेशन पॉलिसी रिसर्च) की पहल `कैम्प (नॉलेज एंड अवेयरनेस मैपिंग प्लेटफॉर्म) नास्टा (नेशनल असेसमेंट ऑफ साइंटिफिक टेम्परामेंट एंड एटीट्यूड) 2022` में सफल रहे सभी पांचों विद्यार्थियों को उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र जारी किया गया है.

          कृष को मेडल ऑफ़ एक्सीलेंस व अन्य चार को सर्टिफिकेट ऑफ़ एक्सीलेंस

स्टेट टॉपर कृष क्रेजिया को `क्रिटिकल थिंकर अवार्ड` के साथ 10 हजार रुपए व श्रेष्ठा और अवनी को `मेडल ऑफ़ एक्सीलेंस` सहित पांच-पांच हजार रुपए की पारितोषिक राशि भी दी जाएगी. कक्षा 9 के अमोघ आनंद झा व पांचवीं के छात्र श्रेय कश्यप अपनी कैटेगरी में स्कूल टॉपर रहे. इन्हें भी `सर्टिफिकेट आफ एक्सीलेंस` दिया गया है. बता दें कि बीते 19-20 जनवरी को आयोजित उक्त परीक्षा में पंजीकरण के बाद प्रतिभागियों की क्षमता के आकलन व उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर उन्हें सर्टिफिकेट ऑफ़ एक्सीलेंस दिए गए हैं. पहले दिन पेपर-1 में विज्ञान व गणित और दूसरे दिन पेपर- 2 में आईटी, कंप्यूटर, ईवीएस, रीजनिंग और ह्यूमैनिटी से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे. परीक्षा का परिणाम इस महीने के पहले सप्ताह में ही जारी किया गया.

      भारत को वैश्विक नेतृत्वकर्ता बनाना है उद्देश्य : डॉ.गंगवार

`कैम्प-नास्टा` में सफल रहे विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए स्कूल के प्राचार्य डॉ.एएस गंगवार ने कहा कि डीपीएस बोकारो अपने छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक, वैज्ञानिक व सर्वांगीण विकास को लेकर कटिबद्ध है. उन्होंने बताया कि `कैम्प-नास्टा` का उद्देश्य कक्षा 5वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के वैज्ञानिक व तकनीकी स्वभाव की पहचान करते हुए एवं उन्हें संरक्षित कर भारत को विज्ञान, तकनीक और मानवता के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्वकर्ता बनाना है. यह">https://lagatar.in/bermo-on-sundays-morning-walk-mondays-dead-body-was-found/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : रविवार को निकले मॉर्निंग वॉक पर, सोमवार की मिली लाश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही