Search

 
 
 

बोकारो : जनता का आशीर्वाद लेने जारंगडीह पहुंचे कुमार जयमंगल, बेरमो से 24 को करेंगे नामांकन

 
Kathara : बेरमो विधानसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) प्रत्याशी कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह 24 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे. अनूप सिंह जनता का आशीर्वाद लेने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा के तहत मंगलवार को जारंगडीह पहुंचे. यहां वॉलीबॉल ग्राउंड के पास कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. जनसभा को संबोधित करते हुए अनूप सिंह ने लोगों से बेरमो क्षेत्र को खुशहाल बनाए रखने के लिए वोट देने की अपील की. कहा कि जात-पात, बहरी-भीतरी व धर्म के नाम पर नहीं, विकास के लिए वोट करें. उन्होंने लोगों को दोहरा चेहरा व दोहरी राजनीति करने वालों से सावधान किया. विल्सन फ्रांसिस उर्फ बबलू ने विधायक कुमरी जयमंगल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं. सभा को फुसरो नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह, मो. आबिद हुसैन, रविशंकर दुबे, संतोष मंडल, मो. इम्तियाज अंसारी, मो. सनाउल्लाह ने भी संबोधित किया. उन्होंने क्षेत्र के लोगों से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कुमार जयमंगल सिंह के नामांकन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-assembly-elections-57-candidates-have-filed-nominations-so-far-for-the-first-phase/">झारखंड

विधानसभा चुनाव : प्रथम चरण के लिए अब तक 57 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही