Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : तीन फ्लैटों से लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Advertisement
Advertisement
Bokaro : जिले के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 स्थित अपार्टमेंट को अपराधियों ने  निशाना बनाया है. अपराधियों ने अपार्टमेंट के तीन फ्लैट का ताला तोड़कर लाखों का सामान चुरा लिया.  अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गयी है. फुटेज में दिख रहा है कि तीन अपराधियों ने  इस घटना को अंजाम दिया है. इसे भी पढ़ें - प्रशांत">https://lagatar.in/prashant-kishor-resigns-as-principal-advisor-of-punjab-cm-captain-amarinder-singh/124552/">प्रशांत

किशोर का पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रधान सलाहकार पद से इस्तीफा

तीन चोर घटना को अंजाम दे रहे है

फ्लैट मालिकों ने बताया कि अपार्टमेंट की बाउंड्री ऊंची नहीं है और गार्ड नहीं होने के कारण यह घटना हुई है. जानकारी के मुताबिक सेक्टर 9 श्रीराम वाटिका के राम अपार्टमेंट में रात 12:30 से 01 के बीच तीन अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. सबसे पहले अपराधियों ने फ्लैट संख्या 9 का ताला तोड़ा. फिर फ्लैट संख्या 14 और 20 में चोरी की घटना को अंजाम दिया. इसे भी पढ़ें -RBI">https://lagatar.in/rbi-alert-if-you-are-also-selling-old-coins-or-notes-then-be-careful/124547/">RBI

का अलर्ट, अगर आप भी बेच रहे हैं पुराने सिक्के या नोट, तो हो जायें सावधान 

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

फ्लैट में रहने वाले लोगों का कहना है कि जिस वक्त हमें  फ्लैट  दिया गया था, उस समय बाउंड्री वॉल को ठीक करने और गार्ड रखने वादा किया गया था.  लेकिन बिल्डर ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया. फ्लैट मालिकों ने पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है. अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. सीसीटीवी में कैद चोरों की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है. इसे भी पढ़ें -J&K">https://lagatar.in/jk-two-years-of-abrogation-of-article-370-uapa-imposed-on-2300-people-half-still-in-jail/124535/">J&K

: धारा 370 हटाये जाने के दो साल पूरे, 2300 लोगों पर लगा UAPA, आधे अभी भी जेल  की हवा खा रहे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही