Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : राज्य में ध्वस्त हो चुकी है कानून-व्यवस्था : सरयू राय

Bokaro : राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. राज्य मंत्रिपरिषद का एक सदस्य गैर-कानूनी कार्य कर रहा है और मुख्यमंत्री उसे रोक नहीं पा रहे हैं. राज्य के कई जिलों में बड़े पैमाने पर कोयले का अवैध उत्खनन हो रहा है. इसे लेकर मैंने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि वे केन्द्र सरकार को अपनी रिपोर्ट दें और राज्य में संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करें. यह कहना है राज्य सरकार के पूर्व मंत्री एवं जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय का. वे बुधवार को बोकारो परिसदन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.

               बन्ना गुप्ता के पास प्रतिबंधित हथियार

सरयू राय ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल से कहा है कि मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रतिबंधित मार्का की पिस्टल अपने पास रखा है. यह पिस्तौल केवल सेना और पुलिस के बड़े अधिकारी इस्तेमाल कर रहे हैं. सिविलियन के इस्तेमाल के लिए अभी तक इसका टेस्ट नहीं हुआ है. सरयू राय ने कहा कि बन्ना गुप्ता आर्म्स एक्ट की अवहेलना कर रहे हैं, जिसमें कम से कम सात साल की सजा का प्रावधान है.

                     वायरल वीडियो की हो जांच

सरयू राय ने कहा कि राज्यपाल से मिलकर बन्ना गुप्ता का किसी महिला के साथ अश्लील वार्ता के वायरल वीडियो मामले की जांच की मांग की है. कहा कि बन्ना गुप्ता ने सीनियर एसपी से कहा कि इसकी जांच कराएं. एफआईआर हो गयी है, लेकिन एक कदम भी जांच आगे नहीं बढ़ी है.

    नागरिक प्रदूषण के खिलाफ होगा दूसरा आंदोलन

उन्होंने कहा कि दामोदर बचाओ आंदोलन के तहत झारखंड की प्रमुख नदी दामोदर को प्रदूषण-मुक्त बनाने में बहुत हद तक सफलता मिली है, लेकिन अब नागरिक प्रदूषण से दामोदर को बचाने के लिए दूसरा आंदोलन 30 मई से प्रारंभ होगा. उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने गंगा एक्शन प्लान में दामोदर को भी लिया है. रामगढ़, फुसरो और धनबाद में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की स्वीकृति मिली है और इसके लिए राज्य सरकार को केन्द्र की ओर से पैसे भी आ चुके हैं. डीवीसी बोकारो थर्मल और चन्द्रपुरा ने अपना सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगा लिया है. बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी से भी मिलकर हमने इसे लगाने के लिए कहा है. उन्होंने बोकारो स्टील प्लांट के ऐश पॉण्ड के आधुनिकीकरण और दामोदर में प्रदूषण-मुक्त पानी छोड़ने पर सहमति जताई है. उन्होंने कहा कि चास में राज्य सरकार भी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाये. यह दामोदर को प्रदूषण से बचाने के लिए ज़रूरी है. पत्रकार सम्मेलन में उनके साथ दामोदर बचाओ आंदोलन के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद सिन्हा, समाजसेवी डॉ.रतन केजरीवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-jharkhand-jansevak-sangh-submitted-memorandum-to-former-mla/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : झारखंड जनसेवक संघ ने पूर्व विधायक को सौंपा ज्ञापन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही