Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : बीएसएल के महिला कर्मियों को सिखाये गये लीडरशीप व टीम वर्क के गुर

Bokaro : बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत महिला कर्मियों के लिए बुधवार को उड़ान नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बोकारो स्टील के मानव संसाधन विकास केन्द्र में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला कर्मियों में नेतृत्व क्षमता व टीम वर्क विकसित करने के गुर सिखाये गये. महिला कर्मियों को संबोधित करते हुए निदेशक प्रभारी अमरेन्दु प्रकाश ने संयंत्र की प्रगति में उनके योगदान की सराहना की और कहा कि विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला कर्मी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं. उन्होंने महिला कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उत्कृष्टता के मार्ग पर लगातार आगे बढ़ने का संदेश दिया. कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में निदेशक प्रभारी अमरेन्दु प्रकाश मुख्य अतिथि रहे. इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) राजन प्रसाद, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) अनिमा कुशवाहा, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन विकास) मनीष जलोटा व अन्य वरीय अधिकारी सहित संयंत्र के विभिन्न विभागों से लगभग 130 महिला कर्मी उपस्थित थीं. अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) राजन प्रसाद ने भी महिला कर्मियों के महत्ता पर चर्चा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी. मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) अनिमा कुशवाहा ने टीम बिल्डिंग व लीडरशिप कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डाला. अतिथियों का स्वागत व संचालन प्रबंधक (मानव संसाधन विकास) प्रीति कुमारी ने किया.  कार्यक्रम के दूसरे सत्र में महिला कर्मियों के लिए महाप्रबंधक (मानव संसाधन विकास) नीता बा और वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन विकास) अमित आनंद और उनकी टीम द्वारा ब्लाइंड फोल्ड. रिंग गेम, ट्रेजर हंट, मेक योर ओन सेल्फी स्टैंड व हाउ टू वर्क इन स्मॉल एंड बिग टीम जैसे खेल आयोजित किये गए. कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन विकास) अमित मजूमदार, ऋषिकेश रंजन, ए महादानी, एस सी मुर्मु, नवनीत कुमार सिंह, राजू रंजन, राजा सम्राट सिंह, रफीक अंसारी, अनीता कुमारी, कुमारी सीमा एवं निर्मला कुमारी ने अहम भूमिका निभाई. यह">https://lagatar.in/bokaro-dvc-is-moving-towards-progress-by-conscientiousness-sunil-pandey/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : कर्तव्यनिष्ठा से ही डीवीसी उन्नति की ओर अग्रसर : सुनील पांडेय [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही