Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कुष्ठ जागरूकता अभियान की शुरूआत

Advertisement
Advertisement
Bokaro : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय बोकारो की ओर से स्वास्थ्य विभाग सभागार में जागरूकता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर महात्मा गांधी के कुष्ठ उन्मूलन संदेश को पढ़कर कोविड कंट्रोल रूम के पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को सुनाया गया तथा शपथ दिलाई गई. शपथ डॉ. एसके मिश्रा ने दिलाई. अभियान जिले में 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलाया जाएगा. कार्यक्रम में जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने कुष्ठ रोग के प्रति फैली भ्रांतियां दूर करने की अपील की. जिला कुष्ठ सलाहकार डॉक्टर सज्जाद आलम ने कुष्ठ रोग के बारे में फैले भ्रांति को दूर करने में गांधी जी के प्रयास को याद किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=231901&action=edit">यह

भी पढ़ें : गोमिया : श्रीश्री माघी काली पूजा का शुभारंभ, कलश यात्रा निकाली [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही