Search

 
 
 

बोकारो : पुस्तकालय विद्यालय का आवश्यक अंग- संजय बैद

 
Bokaro : रोटरी क्लब चास की ओर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय, आजाद नगर में पुस्तकालय के लिए लोहे की बुक सेल्फ उपलब्ध कराई गई. रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष बिनोद चोपड़ा ने कहा कि सरकारी स्कूल को स्मार्ट व सर्व सुविधा संपन्न बनाने के लिए क्लब ने स्कूल को किताब रखने के लिए बुक सेल्फ उपलब्ध कराई है. कार्यक्रम के संयोजक संजय बैद ने कहा कि बुक सेल्फ रहने से पुस्तकालय में किताबें व्यवस्थित तरीके से रखी जा सकेंगी. बच्चों को भी किताबें ढूंढने में सुविधा होगी. साथ ही उन्हें जानकारियां एकत्रित करने में सहूलियत होगी. उन्होंने कहा कि पुस्तकालय विद्यालय का आवश्यक अंग है. रोटरी क्लब चास के सचिव मुकेश अग्रवाल ने कहा कि क्लब आगे भी स्कूल को निरंतर सहयोग करता रहेगा. जरूरतमंदों की सेवा में क्लब शुरू से ही तत्पर रहा है. विधालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र प्रसाद ने लोहे की बुक सेल्फ उपलब्ध कराने के लिए क्लब की प्रशंसा करते हुए विद्यालय परिवार की तरफ से आभार व्यक्त किया. बुक सेल्फ देख छात्रों के चेहरे पर खुशियां स्पष्ट दिख रही थीं. मौके पर कुमार अमरदीप, नरेंद्र सिंह, प्रकाश केजरीवाल, संजय रस्तोगी, ललिता चोपड़ा, पूजा बैद सहित अन्य सदस्य मौजूद थे. यह भी पढ़ें : मंत्री">https://lagatar.in/congress-high-commands-approval-for-ministerial-post-state-president-reached-ranchi/">मंत्री

पद के लिए कांग्रेस आलाकमान की लगी मुहर, प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे रांची, विधायक दल के नेता को नहीं मिलेगा पद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही