Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : शस्त्र जमा नहीं करनेवाले 159 लोगों का लाइसेंस रद्द

Bokaro : बोकारो जिला प्रशासन ने बार-बार आदेश जारी करने के बाद भी अपना लाइसेंसी हथियार जमा करने में लापरवाही बरतने वाले शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों पर बड़ी कार्रवाई की है. डीसीसह विजया जाधव ने शस्त्र जमा नहीं करने 159 लोगों का लाइसेंस रद्द कर दिया है. डीसी ने यह कार्रवाई जिला स्क्रिनिंग कमेटी की अनुशंसा पर की है. इस बाबत सभी संबंधित शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को जिला सामान्य शाखा से आदेश पत्र जारी किया गया है. आदेश पत्र में कहा गया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार लोकसभा शांतिपूर्ण, भयमुक्त व स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिले के सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को अपना शस्त्र संबंधित थाना, पुलिस केंद्र या शस्त्र दुकान में जमा करने का निर्देश दिया गया था. बार-बार रिमाइंडर के बावजूद लोगों ने शस्त्र जमा नहीं किया. डीसी ने बताया कि आर्म्स रूल 1959 की कंडिका 17 की उप कंडिका 3 (बी) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए अब तक ऐसे कुल 159 शस्त्र अनुज्ञप्तियों को निरस्त किया गया है. ज्ञात हो कि रद्द शस्त्र अनुज्ञप्तियों में ऐसे भी कुछ अनुज्ञप्तिधारी है, जिनका निधन हो गया है और कुछ दूसरे जिले या राज्य में स्थानांतरित हो गये हैं. डीसी ने 18 अप्रैल को 110, 22 अप्रैल को 17 व 25 अप्रैल को 32 शस्त्रों का लाइसेंस रद्द किया है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/whatsapp-told-delhi-high-court-if-we-are-forced-to-break-encryption-of-messages-we-will-leave-india/">

WhatsApp ने दिल्ली हाई कोर्ट से कहा, हमें मैसेजेस के एन्क्रिप्शन तोड़ने को विवश किया गया, तो भारत छोड़ देंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही