Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : राम की तरह ही तेरापंथ समाज में आचार्य भिक्षु की भूमिका

Bokaro : युगप्रधान महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री रमेश कुमार जी के सान्निध्य में चास-बोकारो के जैन धर्मावलंबियों ने 264वां भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस शनिवार को छल्लाणी निवास में मनाया. तेरापंथ समाज की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुनि रमेश कुमार ने कहा कि जैसे भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति के प्राणतत्व है, तेरापंथ समाज में वैसी ही महत्ता आचार्य भिक्षु की है. भगवान महावीर की वाणी के आधार पर उन्होंने तेरापंथ धर्म संघ का शुभारंभ किया. आज यह कल्पवृक्ष के समान धर्म संघ बना है, जिसकी शीतल छाया में हम सभी साधनारत होकर कल्याण के मार्ग पर बढ रहे हैं. उन्होंने कहा कि आचार्य भिक्षु के द्वारा स्थापित किया हुआ तेरापंथ का नाम अपने आप में अपूर्व और अद्भुत है. तेरापंथ का मतलब ही है किसी का नहीं होता और जो किसी का नहीं होता, वह सबका होता है. इस अवसर पर उपस्थित मुनि रत्न कुमार जी ने कहा कि आचार्य भिक्षु ने सत्य के लिए अभिनिष्क्रमण किया. इसके पूर्व मुनि रमेश कुमार जी ने नमस्कार महामंत्रोच्चारण से कार्यक्रम की शुरूआत की. सुशील बैद ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया. संघगान से कार्यक्रम का समापन हुआ. मीडिया प्रभारी सुरेश बोथरा ने मीडिया को ये जानकारी दी. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-wife-went-for-daily-wages-husbands-dead-body-found-in-suspicious-condition-at-home/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : दिहाड़ी मजदूरी के लिए गई थी पत्नी, घर में संदिग्ध हालत में मिला पति का शव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही