Search

बोकारो : दामोदर किनारे शराब भट्ठी ध्वस्त, 2000 किलो जावा महुआ व 105 लीटर शराब नष्ट

Bokaro : बोकारो जिला उत्पाद विभाग की टीम ने दामोदर नदी किनारे हरला थाना क्षेत्र के वास्तेजी गांव में रविवार को छापेमारी कर अवैध शराब की भट्ठी ध्वस्त कर दी. टीम ने भट्ठी से 2000 किलो जावा महुआ, 105 लीटर महुआ शराब व निर्माण में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद कर नष्ट कर दिया. भट्ठी संचालक छोटू बर्णवाल के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. छापेमारी दल में उत्पाद निरीक्षक संजीत देव, अवर निरीक्षक सदर कृष्णा प्रजापति, अवर निरीक्षक चंद्रपुरा दीपिका कुमारी सहित अन्य लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//