Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : जमीन के नीचे बंकर बनाकर चला रहे शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

Bokaro : बोकारो उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार की देर रात 11 बजे जरीडीह थाना क्षेत्र के बंगाल बॉर्डर के समीप बलरामपुर गांव में छापेमारी की. गांव में कई महीनों से जमीन के नीचे बंकर बनाकर अवैध शराब की फैक्ट्री चलाई जा रही थी. पुलिस ने यहां से भारी मात्रा में कई ब्रांड की नकली शराब की 8400 बोतलें, नकली शराब बनाने की मशीन व सामग्री बरामद की है. अनुमान के मुताबिक लगभग एक करोड़ का नकली अवैध अंग्रेजी शराब और स्प्रिट जब्त किया गया. मामले में पुलिस ने तीन लोगों तुपकाडीह निवासी दशरथ रविदास, धीरज राम व मनोज साव को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपियों ने उत्पाद विभाग के पदाधिकारियों के समक्ष बताया कि यह फैक्ट्री तुपकाडीह निवासी विनोद साव की है. वे लोग दैनिक मजदूर के रूप में काम करते हैं. उन्हें 400 रुपए प्रतिदिन की दर से मजदूरी मिलती है. बताया कि रात 8 बजे से सुबह 3 बजे तक तीनों की ड्यूटी थी. तुपकाडीह से बलरामपुर तक आने-जाने के लिए मालिक ने एक पिकअप वैन भी दिया है. जानकारी के अनुसार यह फैक्ट्री छह माह से संचालित थी. पश्चिम बंगाल की सीमा होने के कारण शराब माफिया बेखौफ होकर शराब का धंधा कर रहे थे. छापेमारी में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर संजीत देव, सब इंस्पेक्टर रविरंजन व त्रिपुरारी कुमारी व जरीडीह थाना के पुलिस अधिकारी आदि उपस्थित रहे. यह">https://lagatar.in/bermo-18-laborers-stranded-in-tajikistan-return-to-their-homeland/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : ताजिकिस्तान में फंसे 18 मजदूरों की हुई वतन वापसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही