Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : शिवम अस्पताल में लटका ताला, संचालक ने थाना प्रभारी पर लगाया आरोप, कहा- मांगी सुरक्षा तो मिली धमकी

Advertisement
Advertisement
Bokaro : धनबाद के बाद अब बोकारो में भी बदमाशों से परेशान होकर एक अस्पताल को बंद कर दिया गया है. बोकारो के सेक्टर 4 स्थित शिवम हॉस्पिटल के संचालक के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. जिससे परेशान होकर संचालक ने अस्पताल बंद करने का फैसला लिया है. साथ ही संचालक ने पुलिस पर भी धमकी देने का आरोप लगाया है. ( बोकारो">https://lagatar.in/category/jharkhand/coal-area/bokaro/">बोकारो

की दूसरी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
) इसे भी पढ़ें - BIG">https://lagatar.in/big-breaking-ed-will-send-summons-to-ias-pooja-singhal-ca-and-her-brother-are-being-questioned/">BIG

BREAKING : ईडी IAS पूजा सिंघल को भेजेगा समन, CA और उसके भाई से हो रही पूछताछ

सुरक्षा की मांग करने पर पुलिस ने दी गाली 

संचालक ने बताया कि जब वो पुलिस को रंगदारी मांगने के खिलाफ शिकायत की और सुरक्षा की मांग की तो पुलिस ने उसे गाली दी. जिसके बाद रंगदारों एवं पुलिस के खौफ के कारण अस्पताल संचालक ने मरीजों को डिस्चार्ज कर अस्पताल में ताला जड़ दिया. बता दें कि गुरूवार रात कुछ असामाजिक तत्वों ने शिवम अस्पताल के संचालक को साथ मारपीट की और स्टाफों को गालियां की. जिसकी शिकायत के लिए संचालक ने सेक्टर 4 के थानेदार को फोन किया. थानेदार ने खरी खोटी सुनायी. इसे भी पढ़ें - IAS">https://lagatar.in/jharkhand-news-ed-raids-continue-for-second-day-at-ias-pooja-singhals-husbands-pulse-hospital/">IAS

पूजा सिंघल के पति के पल्स हॉस्पिटल में दूसरे दिन भी ईडी की छापेमारी जारी

संचालक ने अस्पताल को बंद करने का फैसला लिया 

शुक्रवार को पुलिस अस्पताल पहुंची और अस्पतालकर्मियों को धमकाते हुए जेल भेजने की धमकी दी. अस्पताल संचालक ने सीएमओ को ट्वीट कर मामले की जानकारी दी. संचालक ने थानेदार से हुई बातचीत का ऑडियो क्लिप जारी किया है. जिसमें थानेदार कहते है कि पुलिस तुम्हारे बाप की नौकर नहीं है. रखो फोन. अब सवाल यह है कि पुलिस लोगो को सुरक्षित रखने के लिए काम करती हैं या असमाजिक तत्वों को मदद? ऐसे में व्यवसायी गुंडा टैक्स दे या शटर डाउन ? यह अहम सवाल है. व्यवसायी दोनों तरफ से सुरक्षित नहीं है. इस बाबत संचालक एसपी को फोन किया लेकिन सेक्टर 4 पुलिस आरोपियों को पकड़ने के बजाय व्यवसायी को धमकाने लगी. अस्पताल के संचालक ने अस्पताल को हमेशा के लिए बंद करने का फैसला किया है. इसे भी पढ़ें - धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-in-wasseypur-mohd-firing-at-shamims-house-prince-khan-was-threatening-for-two-months/">धनबाद

: वासेपुर में मो. शमीम के घर फायरिंग, दो माह से प्रिंस खान दे रहा था धमकी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही