Bokaro News : बोकारो स्थित सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के बारी कॉपरेटिव के एक आवास में कल देर रात जोरदार धमाका होने की खबर है. धमाके से पूरा घर हिल गया. जानकारी के अनुसार कल रात लगभग पौने तीन बजे घर के लोग गहरी नींद में सोये हुए थे. उसी समय घर के ऊपरी तल्ले में जोरदार विस्फोट हुआ.
विस्फोट से कमरे में रखी चीजें बिखर गयी. घर के मालिक अनिल कुमार झा ने बताया कि रात में घर के निचले तल्ले में हम 5 लोग सोये हुए थे. जोरदार धमाके क साथ ऊपरी तल्ले का मलबा उनके कमरे में टूटकर गिरा. लेकिन सभी घर के लोग बाल बाल बच गये. उन्होंने कहा, घर में कलश स्थापना की थी इसलिए बाल बाल बच गये.
घमाका कैसे हुआ इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आया है. प्रथम दृष्टया घटना गैस सिलेंडर फटने के कारण मानी गयी. लेकिन बाद में सामने आया घर के रखे दोनों गैस सिलेंडर सुरक्षित है. ऐसे में पुलिस प्रशासन जांच में जुटा है कि विस्फोट कैसे हुआ.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.