Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : मैराथन दौड़ के माध्यम से युवाओं को किया जागरुक

Advertisement
Advertisement

सावधानी ही एड्स से बचाव का एकमात्र रास्ता है : एसडीओ

Bokaro : नेशनल एड्स कंट्रोल सोसाईटी व झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान में 27 सितंबर को रेड रिबन मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. युवाओं के बीच एचआईवी एड्स के प्रति व्यापक जन जागरूकता के लिए हुई यह 5 किलोमीटर की दौड़ सेक्टर-5 स्थित पत्थर कट्टा चौक से प्रारंभ होकर सेक्टर-4 स्थित महात्मा गांधी के रास्ते वापस पत्थर कट्टा चौक लौटी. चास एसडीओ दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि 17-25 वर्ष का आयु वर्ग एड्स, एचआईवी से प्रमुख रूप से प्रभावित है. युवाओं में एड्स के बारे में जागरूकता पैदा करने की जरूरत है. कहा कि जिला प्रशासन एड्स की रोकथाम के लिए लोगों में सामाजिक चेतना लाने की दिशा में कदम उठा रहा है. मौके पर सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना सेजबलकर, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी शेख मोहम्मद जफरुल्लाह, जिला एड्स काउंसलर नीरा सिंह आदि उपस्थित थी.

दौड़ में शामिल प्रतिभागी किए गए पुरस्कृत

[caption id="attachment_769434" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Boka-Mara.-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> पुरस्कृत किए गए धावक[/caption] दौड़ में प्रथम लक्ष्मण महतो, द्वितीय अखिलेश कुमार यादव व तृतीय चिंटू कुमार ने प्राप्त किया. युवतियों में प्रथम कल्पना कुमारी, द्वितीय अंकिता कुमारी व तृतीय राधिका कुमारी सहित सात-सात युवाओं को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. सभी विजेता राज्य स्तरीय मैराथन दौड़ में शामिल होंगे. दौड़ के दौरान स्वास्थ्य विभाग के पवन कुमार, कंचन कुमारी, डीपीएम, पीटी को-ऑर्डिनेटर नितिन कुमार आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-vishwa-hindu-parishad-will-take-out-shaurya-jagran-rath-yatra/">यह

भी पढ़ें:  बोकारो : विश्व हिंदू परिषद निकालेगी शौर्य जागरण रथ यात्रा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही