Search

 
 
 

बोकारो : योगेंद्र प्रसाद को मंत्री बनाने से क्षेत्र के विकास में आएगी तेजी- सिकंदर

 

Kasmar (Bokaro) : झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को कसमार प्रखंड के गर्री में हुई. अध्यक्षता झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य सिकंदर कपरदार ने की. कार्यकर्ताओं ने सीएम हेमंत सोरेन से गोमिया के नवनिर्वाचित विधायक योगेंद्र प्रसाद को मंत्री बनाने की मांग की, ताकि क्षेत्र का समुचित विकास हो सके. सिकंदर कपरदार ने कहा कि योगेंद्र प्रसाद पिछले 19 साल से गोमिया विधानसभा क्षेत्र में जनता की सेवा करते रहे हैं. पूरे क्षेत्र में जनता के बीच उनकी अच्छी छवि है. यही कारण है कि मतदाताओं ने उन्हें 2014 के बाद 2024 में विधायक चुनाव. साथ ही उनकी पत्नी बबीता देवी को 2018 के उपचुनाव में भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजा था. उन्होंने कहा कि राज्यहित में उन्हें बेहतर विभाग का मंत्री बनाया जाए, ताकि गोमिया क्षेत्र में विकास के कार्यों को गति मिल सके. मौके पर सोहेल अंसारी, मोबिन अंसारी, रिजवान अंसारी, जानी बाबू आदि मौजूद थे.

यह भी पढ़ें : कटनी">https://lagatar.in/the-advent-period-of-jesus-christ-will-begin-from-the-harvest-festival-prayers-to-god-will-begin-in-churches-from-december-1st/">कटनी

पर्व से शुरू होगा यीशु ख्रीस्त का आगमन काल, एक दिसंबर से चर्चो में परमेश्वर की विनती शुरू होगी

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही