Search

 
 
 

बोकारो: बिलकिस बानो मामले को लेकर माले ने जताया विरोध, दोषियों की रिहाई पर जताई आपत्ति

 
Bokaro: भाकपा माले ने बिलकिस बानो दुष्कर्म मामले में सजा पाये दोषियों को रिहा करने पर आपत्ति जताई है. गुजरात सरकार के फैसले का पार्टी ने विरोध किया. माले नेताओ ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने ठीक ही कहा था कि भारत मानसिक रुप से बीमार लोगों का देश बन गया है, जहां ब्लात्कारियो के पक्ष में जुलूस निकाले जाते हैं. बिलकिस मामले में तो उससे भी आगे बढ़कर फैसला लिया गया. माले नेता ने कहा कि ब्लात्कारियों को महिलाएं माला पहना कर स्वागत कर रही हैं. माले कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट मामले में हस्तक्षेप करे और फैसला वापस लिया जाय. ­­इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/deoghar-rain-wreaked-havoc-with-strong-wind-trees-fell-on-the-road/">देवघर

: तेज हवा के साथ बारिश ने ढ़ाया कहर, सड़क पर पेड़ टूटकर गिरे

दलित बच्चे मामले की निंदा

वहीं माले कार्यकर्ताओ ने राजस्थान में दलित बच्चे इंद्र मेघवाल की पानी पीने की वजह से हत्या की घोर निंदा की. कहा कि यह घटना भारतीय समाज में व्याप्त जातीय घृणा को दर्शाता है. आजादी के पचहत्तरवें साल में भी इसकी जड़ गहराई में जमी हुई है. बैठक में देवदीप सिंह, दिवाकर, जे एन सिंह, लोकनाथ सिंह, आर पी वर्मा, खेलू महतो, के डी पंडित, विमला सिंह, एस एन प्रसाद समेत कई माले कार्यकर्ता उपस्थित थे. ­­इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-water-flowing-over-the-dilapidated-bhusur-bridge-in-doranda-accident-can-happen-anytime/">रांची

: डोरंडा में जर्जर भुसुर पुल के ऊपर से बह रहा पानी, कभी भी घट सकती है दुर्घटना
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही