Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : फायर डिपार्टमेंट में कार्यरत अनुबंध कर्मियों को प्रबंधन ने ड्यूटी से हटाया

Advertisement
Advertisement
Bokaro :  4 साल से बोकारो स्टील प्लांट के फायर डिपार्टमेंट में सेवा दे रहे अनुबंध कर्मियों को बोकारो स्टील प्रबंधन ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. लगभग 100 की संख्या में अनुबंध कर्मियों ने प्रबंधन को जिम्मेवार ठहराते हुए बकाया राशि भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है. कर्मियों का कहना है कि 4 वर्ष पूर्व हमलोगों को अनुबंध पर बहाली हुई थी. बहाली के बाद हमलोगों को स्थाई करने का आश्वासन दिया गया था. आज तक हमलोगों को स्थाई नहीं किया गया. अभी तक एलएफएम एवं डीसीपीओ मद में बचे अतिरिक्त भत्ते का भुगतान नहीं किया गया है. कई बार प्रबंधन से भुगतान की मांग की, लेकिन मांग सुनी नहीं गई. प्रबंधन पर बकाया राशि भुगतान नहीं करने का लगाया आरोप  कर्मियों ने कहा कि हमलोगों ने इमानदारी पूर्वक कोरोना काल में भी सेवा दी. स्वच्छता से लेकर कोरोना मरीजों की सेवा की. प्रबंधन अपनी मनमानी पर तुला है. हमलोगों को झूठा आश्वासन देकर ठगा गया. प्रबंधन हमलोगों को ड्यूटी से बाहर कर फायर डिपार्टमेंट सीआईएसएफ के हाथों सौंपने जा रहा है. प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ कर्मियों ने अनिश्चितकालीन विरोध का फैसला किया है. कर्मियों ने स्थाई कार्य की मांग की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=232423&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : ईएसएल अधिकारी तान्या गुप्ता को पुरस्कार wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही