Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : जैन पब्लिक स्कूल सेक्टर-2 में मनी श्री कृष्ण जन्माष्टमी

Bokaro : बोकारो के सेक्टर 2 स्थित जैन पब्लिक स्कूल में शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई. भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर स्कूल परिसर में आयोजित समारोह में बच्चों ने उत्साह से भाग लिया. श्री कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में 112 बच्चों ने हिस्सा लिया. छात्र-छात्राओं ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित मनमोहक नृत्य-गीत प्रस्तुत किया. नन्हे बच्चे राधा- कृष्ण की पोशाक में स्कूल पहुंचे थे और राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी प्रस्तुत की. स्कूल के सचिव आलोक जैन ने कहा कि जन्माष्टमी से जुड़ी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन बच्चों ने रोचक अंदाज में किया है. ऐसे कार्यक्रम बच्चों को ऊर्जा प्रदान करने के साथ ही उन्हें अपनी संस्कृति से भी जोड़कर रखते हैं. ज्यूरी द्वारा चयनित ३ बच्चों को सर्वश्रेष्ठ कान्हा का पुरस्कार भी दिया गया. खुशी कुमारी को माखन चोर व रूपाली कुमारी और तान्या कुमारी को सर्वश्रेष्ठ कृष्णा के रूप का पुरस्कार दिया गया. उप प्राचार्य मृत्युंजय सहाय ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला. इससे पूर्व शिक्षक नवीन कुमार सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत किया. सारे सांस्कृतिक कार्यक्रम शिक्षिका बेबी कुमारी के निर्देशन में हुए. अंत में शिक्षका कविता झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर सुनीता जैन, अलका जैन, ग्रीष्मा जैन, दलजीत कौर, रीतिका कुमारी, रोशनी कुमारी सहित स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे. प्रसाद वितरण के साथ उत्सव का समापन हुआ. यह भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/hemant-soren-should-either-apologize-or-give-an-account-of-five-years-to-the-public-babulal/">हेमंत

सोरेन या तो माफी मांगें, या जनता को पांच साल का हिसाब दें : बाबूलाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही