Kasmar (Bokaro) : पोंडा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय कोचागोड़ा में रविवार को जेबीकेएसएस कसमार प्रखंड कमिटी की बैठक हुई. इस बैठक में गोमिया विधानसभा पर्यवेक्षक सह प्रभारी अमरेश कुमार महतो और कसमार प्रखंड जोनल प्रभारी भुवनेश्वर महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इस दौरान जेबीकेएसएस के पोंडा पंचायत कमिटी का गठन किया गया. जिसमें मणिलाल महतो को पोंडा पंचायत कमिटी का प्रभारी और मनोज कुमार को सह प्रभारी बनाया गया. इसके अलावा शेखर कुमार को मीडिया प्रभारी और जेठु महतो, कृति महतो व नेपाल कुमार महतो को संरक्षक बनाया गया.
बोकारो : पोंडा पंचायत कमिटी के प्रभारी बने मणिलाल, मनोज बने सह प्रभारी
Last Updated: Feb 25, 2024 12:00 AM (IST)