Search

 
 
 

बोकारो : क्विज में कस्तूरबा विद्यालय कसमार की छात्रा मनीषा को पहला पुरस्कार

 
Bokaro : स्वास्थ्य विभाग इन दिनों स्पर्श कुष्ठ पखवाड़ा मना रहा है. इसके तहत बोकारो जिले के कसमार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कसमार में एनएलआर इंडिया रांची के सहयोग से क्विज का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में छात्राओं से स्वास्थ्य से संबंधित प्रश्न पूछे गए. इसमें मनीषा कुमारी प्रथम, आकांक्षा कुमारी द्वितीय व उषा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. तीनों छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर बोकारो जिला कुष्ठ विभाग के परामर्शी सज्जाद आलम, सीबीआर को-ऑर्डिनेटर काशीनाथ चक्रवर्ती व पीएमडब्ल्यू राजेश ठाकुर ने कुष्ठ बीमारी के लक्षण, बचाव व सावधानियों के बारे विस्तार से जानकारी दी. डॉ. हरिपद सोरेन व परमेश्वर महतो ने छात्राओं को विभिन्न बीमारियों के बारे में बताया. एमपीडब्ल्यू अविनाश रंजन ने वीबीडी अंतर्गत आनेवाले सभी बीमारियों की जानकारी दी. कार्यक्रम में विद्यालय के कई शिक्षक व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-bike-went-out-of-control-and-fell-into-a-pit-youth-died//">गिरिडीह

: बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, युवक की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही