Search

बोकारो : संकल्प सृजन संस्था के स्थापना सप्ताह में हुए कई कार्यक्रम

Bokaro : संकल्प सृजन संस्था के स्थापना सप्ताह का समापन 25 सितंबर सोमवार को हुआ.  सप्ताह  की शुरुआत 17 सितंबर को पौधरोपण से हुई थी. इसके बाद लगातार अलग-अलग दिन अनुष्ठान, हवन, सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया. संस्था के स्वावलंबन एवं संस्कार प्रकोष्ठ की सह सचिव रीता सिंह ने बताया कि सप्ताह के दौरान कई सामाजिक कार्य किए गए. इस दौरान दक्षिणेश्वर धाम (काली मंदिर) में सामूहिक रूद्राभिषेक सहित दान व प्रसाद वितरण किया गया. पिंडराजोरा के ओझाडीह, ग्वालाडीह, काशीझरिया, नापित झरिया व कुरा गांव में महिला समूह द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत गांव के गली-मुहल्ले की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया. क्षेत्रीय संयोजिका उषा झा ने बताया किशोरी केंद्र की बच्चियों ने करम डाली से स्थापना दिवस का अभिनंदन करते हुए नृत्य-संगीत की प्रस्तुति द. आयोजन को सफल बनाने में मातृशक्ति वंदन प्रकोष्ठ की सह सचिव बिनु पाठक, सुजीत कुमार मिश्रा, कार्यालय संयोजक कमलदेव प्रसाद, विभाष सिंह, महासचिव साध्वी झा, उषा, रीता सिंह, लालमोती, बबीता, रीणा, अंजू, पार्वती, रूमा, सुमन, पूनम, कंचन, कृष्णा की सराहनीय भूमिका रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp